
कल सिंह भाबर ने किया शक्ति प्रदर्शन, हजारों की संख्या में उमड़ा जन सैलाब
नामांकन रैली में भीड़ देख दूसरे दलों में मची खलबली
प्रीतिश अनिल शर्मा
थांदला– जिले में चुनावी माहौल पूरी तरह दिख रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन रैली के बहाने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद सभा का आयोजन हुआ सभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति की जमकर आलोचना की।
थांदला में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी कलसिंह भाबर ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया इस दौरान नगर की पुरानी मंडी से हजारों की संख्या में भीड़ के हुजूम के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से रैली निकाली गई तत्पश्चात स्थानीय दशहरा मैदान पर सभा में परिवर्तित हुई आमसभा में सांसद गुमान सिंह डामर जिला अध्यक्ष भाजपा प्रवीण सुराणा जिले के भाजपा नेता कमलेश दातला, विश्वास सोनी, फतेह सिंह नायक, बंटी डामोर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौड़,श्यामा ताहेड, रवि सुराना, मुकेश मेहता, अनिल भंसाली, सुनील पंडा, जनपद अध्यक्ष पूनी जालम, मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी, पार्षदगण जगदीश प्रजापत, जितेंद्र राठोड़ युवा भाजपा नेता संजय भाबर सहित भाजपा नेता शामिल थे
विशाल रैली को संबोधित करते हुए थांदला विधानसभा 194 के लोकप्रिय उम्मीदवार कलसिंह भाबर ने संबोधित करते हुए कहा की जिले के विकास के लिए भाजपा को वोट दें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का हाथ मजबूत करें एवं नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कमल के फूल के निशान पर बटन दबाए एवं हजारों हजार वोटो से भाजपा के प्रत्याशी को विजय बनाएं आपने कांग्रेस को आधे हाथ से लेते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस के राज्य में अपने बाप दादाओ ने जो खोया है वह हम भूले नहीं है पिछले 15 वर्षों का इतिहास उठाकर देखें कि भाजपा के शासन में सभी दूर शांति का माहौल है सभी समाज में एकता का भाव है मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अब थांदला का विकास होगा चहुऔर विकास के द्वार खुलेंगे आपकी सुरक्षा के जवाबदारी भाजपा पार्टी की रहेगी अब कोई भी जनजाति भाई पलायन नहीं करेगा भाजपा शासन में जल्द ही जिले में कई कारखाने खुलने जा रहे हैं अब हमारे जनजाति भाई को अन्य स्थानों राज्यों में कार्य के लिए नहीं जाना होगा एवं हमारे किसान भाइयों की 1 इंच भी जगह शासन अधिग्रहण नहीं करेगा।
श्री भाबर ने चेतावनी भरे लफ्जो में कहा की कांग्रेस पार्टी आप के घर आवेगी आप को बरगलावेगी पर आप उनके झांसे में आना मत।में दावे के साथ कह सकता हूं की मेरे द्वारा जो पिछली बार विकास कार्य किए है उसको कोई चैलेंज कर के बता देवे कोई भी पार्टी का उम्मीदवार सामने आ कर अपने विकास कार्य जनता के सामने रख देवे।
सभा में थांदला विकासखण्ड के समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
कार्यकम का संचालन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने एवम आभार भाजपा महामंत्री राजेश वसुनिया ने किया।