झाबुआ

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की हर लड़ाई के लिए संघ तैयार…. श्रमिक संपर्क अभियान में 2जिलों में करीब 20 हजार श्रमिको से किया संपर्क…


प्रीतिश अनिल शर्मा
झाबुआ
।भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी श्रमिक संपर्क अभियान 1 दिसंबर से 15 दिसंबर किया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 20 दिसंबर किया गया था श्रमिक संपर्क अभियान के तहत पेटलावद मंडी प्रांगण में दिनांक 19/12/2024 को आंगनवाड़ी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ की लगभग 850 संगठित /असंगठित लोगों से संपर्क किया गया ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री हेमलता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा गोयल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुला लोहार,मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल, जिलाध्यक्ष मोहन प्रजापति, बैठक में शामिल हुए।संगीता श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को बताया कि प्रदेश की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मेन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने में संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यकर्ताओं की अनेक समस्याओं को लेकर संघ लड़ाई लड़ रहा है। श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भगोर सेक्टर से गोपालपुरा की जिन मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को हटाया गया था उन बहनों को संगठन के प्रयासों से वापस नौकरी पर लगवा दिया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनकर उनके निराकरण के लिए प्रयास करने की बात कही गई।सभी से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।
2जिलों के करीब 20हजार श्रमिको से किया सम्पर्क-
भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल ने बताया कि विभाग के दोनों जिले झाबुआ और अलीराजपुर के 12 विकास खंडों में अभियान चलाया गया ।अभियान के तहत झाबुआ में लगभग 11000 एवं अलीराजपुर में लगभग 8500 श्रमिकों से संपर्क किया गया ।संपर्क के दौरान भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष की गौरव गाथा एवं उपलब्धियां बताई गई ।संचालन जयंत बैरागी ने किया।आभार गंगा गोयल ने माना।
बेनी गेहलौर,नीरा मालवी,कांता, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!