
प्रीतिश अनिल शर्मा
थांदला- झाबुआ जिले में “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सारे नेता और प्रशासनिक अधिकारी इस अभियान में शामिल होकर लोगों का उत्साह बड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में थांदला में “हर घर तिरंगा और आजादी के रंग, खाकी के संग” अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। आजादी की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने झाबुआ जिले में हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही 9 से 15 अगस्त तक आजादी के रंग, खाकी के संग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।थांदला में अनुविभागीय अधिकारी रविंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस ने स्कूली छात्रों के साथ राष्ट्र भक्ती गीत और स्कुली बैंड की मधुर धुन पर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में शामिल सभी लोग तिरंगा लहराते हुए चले। इस यात्रा में अ.ज.जा. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर एवं अति.पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे, एस.डी.एम. तरूण जैन, उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक गिरिश कुमार जेजुरकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनील पणदा, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मालवीय,चौकी प्रभारी खवासा उनि हीरालाल मालीवाड एवं चौकी प्रभारी नौगावां के.सी.सिर्वी तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, थांदला के अणु पब्लिाक स्कूल, संस्कार पब्लिसक स्कूल, न्यू हिमालय स्कूल, फ्लावरलेट एकेडमी, विभिन्न स्कूलों के बेंण्ड, महाविघालय के विघार्थी, सी.एम. राईस स्कूल के एन.सी.सी. छात्र/छात्राऐं तथा संस्था के शिक्षक व शिक्षिका कस्बा थांदला के जनप्रतिनिधीगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, और आमजन सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोआर्डिवनेटर नितीन डामर ने किया तथा अभार प्रदर्शन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रविन्द्रसिंह राठी ने व्यक्त किया।