
थांदला
*थांदला नपा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुईं: हड़ताल के दौरान न पा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लगाई झाड़ू, कहा नगर को स्वच्छ रखना मेरा पहला कर्तव्य*

थांदला – थांदला में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। दो दिन तक सफाई व्यवस्था ठप रही। इसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आने लगे। सोमवार सुबह नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनिल पणदा नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने खुद सड़कों पर झाडू लगाई। दुकानों से कूड़ा-कचरा एकत्रित कर कचरा वाहन में डाला।
सीएमओ भरत सिंह टाक ने जानकारी देते हुवे बताया कि सफाई कर्मचारीयो की चार मांगे थी नियमित वेतन देने की, कर्मचारियों को नियमित करने की, जहा सफाई कर्मचारियों की बस्ती हैं वहा पानी समस्या की, नए कर्मचारी को काम पर रखने की मांग पर सफाईकर्मियों ने हड़ताल की थी सीएमओ भरत सिंह टाक ने कहा कि हमारे द्वारा सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन दिया जा रहा है सफाई कर्मचारियों को नियमित शासन के आदेश पर किया जाएगा, पानी की समस्या हमारे द्वारा 10 दिन के अंदर हल कर दी जाएगी, चौथी मांग नए कर्मचारी की नियुक्ति करने की जिस पर हमारी सहमति नहीं बनी शासन ने अभी नए कर्मचारी रखने के कोई निर्देश नहीं दिए हैं।
दरअसल, शनिवार के दिन पहले नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और अन्य मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। और सोमवार से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए मंगलवार शाम तक चली यह हड़ताल नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा और भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद समर्थ (गोलू) उपाध्याय कि समझाइश के बाद स्थगित की गई.