थांदलाधार्मिक

*नगर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य समरसता कावड़ यात्रा निकाली गई*

प्रीतिश अनिल शर्मा

YouTube player
थांदला– नगर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य समरसता कावड़ यात्रा निकाली गई।जिसमे नगर की संपूर्ण हिन्दू समाज की माता,बहने व बच्चे सम्मिलित हुवे।
इस अवसर पर जिला सह शारीरिक प्रमुख श्रीमति विद्या दीदी ने कावड़ यात्रा के उदेश्य और समिति की जानकारी दी।
आज हम सब बहने मिलकर राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने वाले संकल्प को सार्थक करने के लिए तथा समाज में समरसता के भाव को लेकर इस भव्य समरसता कावड़ यात्रा से बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित कर के राष्ट्र में समृद्धि,शान्ति और एकता के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर हमारे जीवन को सार्थक बना रहे है। हमे इस बात को स्वीकार करना है कि स्त्रीत्व की श्रेष्ठता सुखी समाज का आधार है। यह गुण ईश्वर द्वारा भारतीय स्त्रियों को दिया गया उत्तम उपहार है। प्रारम्भ से लेकर आज तक स्त्री शक्ति ने अपने सद्गुणों से समाज को मार्गदर्शन दे कर मजबूत बनाया है।
वर्तमान समय मै भारती नारियों के संदर्भ में अनेक भ्रामक विचार फैलाए जा रहे है। जो स्वस्थ समाज के लिए हितकारी नहीं है। समाज का वातावरण स्वस्थ विचारों से परिपूर्ण हो। उसे अपने कर्तव्य का बोध हो।
आप सभी को यह जानकर की संघ व संघ के सम वैचारिक संगठन सभी इस वर्ष में स्व आधारित राष्ट्र की स्थापना के लिए द्रढ़ संकल्पित है।इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यरो हण के 350 वर्ष के उपलक्ष्य में शिवाजी महाराज की जीवन यात्रा का स्मरण कर स्व आधारित राष्ट्रनिर्माण के पथ पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही भगवान महावीर स्वामी के 2550 निर्वाण वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुवे उनके उपदेशों को जीवन में चरितार्थ करेंगे।समाज से यह अपेक्षा है की भगवान महावीर जी की शिक्षा को अंगीकार करते हुवे विश्व मानवता के कल्याण में स्वयं को समर्पित करेंगे।इसके साथ ही इस वर्ष स्वामी दयानंद सरस्वती के 200 वे जन्म जयंती दिवस को भी समाज मै समरसता के भाव को समाज में निर्मित करेंगे
यह अमृत काल हमे भारत को वैशविक नेतृत्व प्राप्त कराने के लिए सामूहिक कार्य करने का अवसर प्रदान कर रहा है।समाज व देश के समक्ष आने वाली चुनौतियों को पहचान कर उसके समाधान हेतु प्रयास किए जाए।
इस उद्देश्य से एक स्त्री शक्ति का जिला स्तर सम्मेलन संवर्धनी चिंतन भारतीय स्त्री का राष्ट्र में अपना योगदान पर आयोजित होने वाला है । हम मिलकल विचार करें कि भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान और सहभागिता का।
कावड़ यात्रा तेजाजी मन्दिर से प्रारम्भ हो कर कुम्हार मोहल्ला, गांधी चौक, सोनी मोहल्ला, बड़े रामजी मन्दिर गली, ब्राह्मण मोहल्ला,गवली मोहल्ला, मठ वाला कुंवा,आजाद चौक , पीपली चोरह, महात्मा गांधी मार्ग होते हुवे बावड़ी मन्दिर पर जलाभिषेक ,आरती व भोजन प्रसादी कर समापन हुआ।यात्रा का स्वागत प्रजापत समाज, पांचाल समाज, शिवशक्ति गणेश उत्सव समिति गांधी चौक, हरी मन्दिर सांवरिया शेठ, विधायक विरसिह भूरिया, पूर्व जनपथ अध्यक्ष गेंदाल डामोर,आंनद चौहान,वीरेंद्र बारिया,
बंटी डामोर मित्रमंडल , नगर परिषद समर्थ उपाध्याय,सुनील पंदा,जितेंद्र राठौर,जगदीश प्रजापत, गोलु फतत्रोर ,बावड़ी मन्दिर आदि सामाजिक समाज प्रमुखों द्वारा जगह जगह फूलों व जलपान से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समिति की जिला शारीरिक प्रमुख कृतिका शर्मा, जिला सम्पर्क प्रमुख टुन्ना भट्ट, नगर कार्यवाहिका विजिया शर्मा, कविता बारिया ,सीमा भट्ट नगर सम्पर्क प्रमुख, समिति की बहन श्रीमती नीता अरोरा, चंद्रकला फल्क्या, आयुषी अरोरा,इशिका पाटीदार,गर्विता उपाध्याय,पुष्पा पालीवाल,तनीषा परिहार, अग्रता अरोरा, पदमा दीदी।
महिला जनप्रतिनिधि में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंदा, जिला योजना सदस्य भूमि सोनी, जिला उपाध्यक्ष सुनीता पंवार,धापू वसुनिया आदि सक्रिय महिला आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से सम्मिलित थी।
समिति द्वारा पुरषोत्तम मास की कथावाचकों का सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!