
थांदला में स्कूल चलें हम अभियान का हुआ शुभारंभ
प्रीतिश अनिल शर्मा
थांदला– मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा आज से स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ किया है।इसी क्रम में थांदला के शासकीय स्कूलों में इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजित किए। थांदला नगर के पीएम श्री विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान शाजापुर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर थांदला में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी थांदला तरुण जैन, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा बीआरसी संजय सिकरवार भाजपा महामंत्री सुनील पणदा ने उपस्थित होकर छात्राओं से पुरी लगन से और ईमानदारी से अध्ययन करने और अच्छे अंकों से पास से होने के लिये प्रोत्साहित किया। साथी अतिथियों में उनकी शिक्षा काल के अनुभव छात्राओं से साझा किये। तथा छात्राओं से मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया। कार्यक्रम में विद्यालय में स्टाफ सहित संस्था की छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अंत में आभार संस्था के प्राचार्य एमएस नायक ने व्यक्त किया।