
थंदला – राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नगर में समरसता चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा बावड़ी मन्दिर से प्रारम्भ हो कर पीपली चौराह,आजाद चौक, जवाहर मार्ग होते हुवे गवली मोहल्ला, शीतला माता मंदिर होते हुवे 5 किलो मीटर दूर छोटी पावागढ़ नाम से प्रसिद्ध शंभू माता मंदिर पहुंची ।यात्रा के समय अमृत जल वर्षा हुई तब भी माताओं बहनों की श्रद्धा और आस्था का परिचय देते हुवे गीले होते हुवे यात्रा प्रारंभ रखी और शंभू माता मंदिर पहुंची माता जी को चुनरी अर्पित कर सभी माता, बहनों ने राष्ट्र की सर्वांगीण विकास और शक्त भारत का निर्माण समरस समाज कल्याण की भावना,अपने क्षेत्र की समृद्धि की मंगलमय कामना की। यात्रा प्रारंभ से नगर के सामाजिक,व्यापारीगण ने और युवा शक्ति समितियों द्वारा नगर के मुख्य चौराह पर स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई ।इस अवसर पर जिला शारीरिक प्रमुख कृतिका शर्मा,सह जिला शारीरिक प्रमुख विद्या भदाले, समिति की सक्रिय कार्यकर्ता ,नीता अरोरा, चंद्रकला फलक्या,आशा पटेल,शिवानी पडियार,बिंदु मेहता,आयुषी अरोरा,इशिका पाटीदार, पूर्वा डिंडोर, कविता बारिया,अग्रता अरोरा ,माया सोलंकी, लक्ष्मी पंदा, विशेष रूप से उपस्थित थी। विजिया शर्मा ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से यात्रा को सफल बनाने वालो का आभार व्यक्त किया।