
*समकित तलेरा भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष नियुक्त, नगर के पत्रकारों व मित्रों ने दी बधाई*
प्रीतिश अनिल शर्मा
थांदला। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक व संस्थापक अध्यक्ष विक्रम सेन के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष किशोर दग्गी की अनुसंशा पर झाबुआ जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ ने पत्रकार समकित तलेरा को थांदला तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। तलेरा के तहसील अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय होटल महाराजा मे नगर के मीडिया कर्मी द्वारा नव न्यूक्त अध्यक्ष समकित तलेरा का स्वागत किया गया.
स्वागत समारोह मे भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़, मोहन, प्रकाश एवं वार्ड क्रमांक 09के पार्षद एवं पत्रकार राजू धानक वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा,राजेश वेद्य,पवन नाहर, इमरान खान, नीलिमा डाबी, कादर शेख,जावेद खान,जमील खान, धीरज वाघेला, अनिल शिवदे,शाहिद खान, आत्माराम शर्मा,विवेक व्यास, कौस्तुभ व्यास, मनीष वाघेला, अविनाश गिरी,आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष समकित तलेरा ने समस्त पत्रकार गण का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं प्रदेश अध्यक्ष किशोर दग्गी का आभार व्यक्त करता हु की आप के द्वारा जो मुझे कार्य सौपा गया गया है मे उस कसौटी पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करुगा।
स्वागत कार्यकम का संचालन पत्रकार राजेश वेद्य ने किया आभार इमरान खान पत्रकार ने माना।