
*संगठन पर्व को लेकर बैठक आयोजित*
प्रीतिश अनिल शर्मा
झाबुआ– भारतीय जनता पार्टी मंडल पारा की संगठन पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक मे मुख्यातिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा मण्डल सहयोगी जिला उपाध्यक्ष सूरसिंह हटीला मंडल अध्यक्ष सज्नसीह अमलीयार अजा अजजा मोर्चे के जिला महामंत्री वालसीह मशानिया पूर्व महामंत्री छीतू सिंह मेड़ा भाजपा नेता ओकरसिह महामंत्री दिलीप डामोर अर्जुन बबेरिया की उपस्थिति सम्पन्न हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है की हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है भाजपा को इस मुकाम मे आने पर कई संघर्ष करना पड़ा तब कही जाकर आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल वाली सबसे बड़ी पार्टी बनी है इसका सारा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओ को जाता है शर्मा ने बताया की मंडल कार्यशाला 7,8,9 को सम्पन्न होगी इसके बाद शक्ति केन्द्र की कार्यशाला 12,13,14 नंबर को सम्पन्न करना है वही बूथ समिति 14 से लेकर 20 नवंबर तक सम्पन्न होगी साथ ही प्रत्येक बूथ पर 2 सक्रिय सदस्य बनाना है।
इस कार्यशाला को मण्डल सहयोगी सुरसिंह वाला सिंह छीतू मेड़ा मंडल अध्यक्ष सज्नसिह आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन दिलीप ने एवम आभार अर्जुसिह ने किया।