
लापरवाहीः पतिबंध होने के बाद भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई
सचित्र करवड़ क्षेत्र में घरेलु गैस सिलेंडर का उपयोग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नहीं कर रहा कार्यवाही।
करवड़– क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है, जिसके चलते होटल संचालक नियमों को ताक पर रखकर घरेलु गैर सिलेंडर का जमकर उपयोग कर रहे हैं।
शहर में होटल संचालकों व चाय नाश्ते ठेला संचालकों द्वारा घरेलु गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। होटल संचालक खुले स्थानों पर रखकर घरेलु गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। कभी भी सिलेंडरों से हादसा हो सकता है। कुछ बड़ी होटल संचालकों ने दिखाने के लिए व्यावसायिक नीला सिलेंडर दुकानों पर रखा जा रहा है। जबकि घरेलु गैस सिलेंडर उपयोग किया जा रहा है। नियमानुसार होटल संचालकों को अलग से नीले गैस सिलेंडर का उपयोग लेना पड़ता है। व्यावसायिक गैस की कीमत अधिक होने के कारण होटल संचालक घरेलु गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं।
कभी भी हो सकता है हादसा
सार्वजनिक स्थानों में खुले में घरेलु गैस सिलेंडर का उपयोग करने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। घरेलु गैस सिलेंडर में घरेलु गैस चूह्ले में इस्तेमाल करने के हिसाब से कम प्रेशर से गैस भरी जाती है। लेकिन होटल संचालक गैस भट्ट पर सिलेंडर का उपयोग करने के लिए उसमें प्रेशर रेगुलेटर लगाते हैं। इससे सिलेंडर से गैस तेजी से बाहर आती है। इससे सिलेंडर गर्म हो जाता है। गर्मी के मौसम में इससे कभी भी हादसा होने की संभावना रहती है।
यह है नियम, नहीं हो रही कार्रवाई
ये हैं नियम
खाद्य विभाग को अवैध रूप से उपयोग होने वाले घरेलु गैस सिलेंडर के खिलाफ द्रवित पेट्रोलियम गैस आदेश 2001 तथा द्रविकृत गैस आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन के विरूद्घ आवश्यक वस्तु अनिधनियम की धारा 3/7 के तहत प्रकरण बनाकर कार्यवाही करनी चाहिए लेकिन हकीकत में विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। पिछले कई महो से विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि घरेलु गैस का रंग लाल होता जबकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर नीले रंगे के होते हैं। दोनों सिलेंडरों के वजन में भी अंतर होता है और व्यावसायिक सिलेंडर, घरेलु सिलेंडर से बड़े होते है।