थांदला

*दिव्यांग बच्चों को दिया गया व्हीलचेयर समेत अन्य उपकरण*

प्रीतिश अनिल शर्मा


थांदला – सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए अक्सर सरकार की ओर से कई तरह के कार्यक्रम के आयोजन भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को थांदला बीआरसी परिसर में पूर्व विधायक समेत अन्य अतिथियों ने थांदला तहसील के 26 आपदिव्यांग छात्रों को तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर रोलेटर और वॉकिंग स्टिक कान की मशीन सहित अन्य जरूरी उपकरणों का वितरण किया।
थांदला बीआरसी क्षेत्र के विद्यालयों में अध्यन करने वाले छह से 14 साल के 25 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण दिए जाने के लिए शनिवार को बीआरसी थांदला में कैंप लगाया गया। मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने वितरण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकलांग को दिव्यांग कर दिव्यांगों को सम्मान दिया है। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी कार्यालय भी दिव्यांगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हो रही हैं।
इस मौके पर बीआरसी संजय सिकरवार, बीइओ स्वरुप श्रीवास्तव भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित बेरागी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार, जीतू राठौड़, जसवंत बामनिया सहित जन शिक्षक मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!