
प्रधान संपादक प्रीतिश अनिल शर्मा
संवाददाता विनोद शर्मा
पेटलावद-विधायक वाल सिंह मेडा के नेतृत्व में निकाली गई कावड़ यात्रा, झकनावाद के नजदीक कावड़ यात्रा सिंघेश्वर माही नदी से जल भर कर शुरु हुईं यात्रा में विधायक मेड़ा के साथ सैकड़ो की संख्या मे कावड यात्रीयो ने भाग लिया हर हर बम बम भोले शम्भु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा देवझिरी पहुची जहां भगवान भोलेनाथ का जल से अभिषेक कर कावड़ यात्रा समापन किया गया।
देवझरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मेड़ा और कावड़ यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य रुप से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सारंगी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अग्निनारायण, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्रसिंह राठौर, जयदीप पाटीदार, धर्मेंद्र सोलंकी, तोलाराम भाभर, मुन्नालाल गरवाल, नारायण भाभर, सुजीत सिंह राठौर, आदी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।