भोपालराजनीति

कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति गठित:कांतिलाल भूरिया को बनाया अध्यक्ष


प्रीतिश अनिल शर्मा
भोपाल।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस ने प्रचार समिति की घोषणा की है। इस चुनाव को लेकर पार्टी ने आदिवासी समाज पर फोकस किया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक कांतिलाल भूरिया को एमपी कांग्रेस की प्रचार समिती का अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति का गठन का आदेश जारी किया है, इस समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है इसके अलावा इस समिति में 33 सदस्य होंगे।
चुनाव प्रचार अभियान समिति में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नेता, प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सांसद नकुल नाथ के अलावा सज्जन वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट को सदस्य बनाया गया है। इस समिति में ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कावरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चैधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह के अलावा सभी इकाइयों के अध्यक्ष और अन्य मोर्चा के अध्यक्ष को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि बीते रोज ही पार्टी ने प्रदेश पर्यवेक्षक के पर के तौर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला को नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!