झाबुआराजनीति

*BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा*

मो.तस्दिक को मिली थांदला मंडल की जिम्मेदारी

प्रीतिश अनिल शर्मा
झाबुआ
– जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेता अपने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में लगे हुए हैं। भाजपा संगठन द्वारा रिक्त पदों पर कार्यकर्ताओ कि लगातार नियुक्तियां की जा रही है। ऐसे में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुनैद खान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी की सहमति भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया की अनुशंसा से जिले के चार मंडलो के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की हैं।

मो.तस्दिक थांदला
मो.तस्दिक पिता मो.हनिफ को थांदला, सादिक पिता वाहिद खान को मेघनगर, रेहमान पिता अनवर खान को पारा तथा फिरोज पिता बाबु खान को राणापुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति की जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडीया प्रभारी नावेद रजा द्वारा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!