
थांदला – सोमवार की शाम लगभग 5.30 बजे थांदला के समीप 8 लेन पर बाइक दुर्घटना हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को 8 लेन पर पेट्रोलिंग करने वाले वाहन को गांव भामल के समीप एक बाइक के पास दुर्घटनाग्रस्त दो लोग दिखे। पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। तुरंत मौके पर एंबुलेंस पहुंची और उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला लाया गया। जहां पर चिकित्सक मनीष दुबे, चंचल पिपलाज और अन्य स्टाफ द्वारा घायल का उपचार किया गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति भावेश मंडोल की रास्ते में ही मौत हो गई है। घायल व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पा रहा है। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
उल्लेखनीय है कि 8 लेन पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। ताजा मामला बाइक दुर्घटना का है। बता दें कि 8 लेने पर बाइक, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित है। उसके बावजूद लगातार प्रतिबंधित वाहन भी 8 लेन पर गुजर रहे हैं।