
*आनंद के धाम जय श्रीराम परीक्षा में चयनित विजेता अयोध्या और प्रयागराज का भ्रमण और दर्शन कर विमान से भोपाल लौटे,थांदला के अभिजीत सिंह कुशवाह और प्रवीर जोशी भी विजेता बने*
प्रीतिश अनिल शर्मा
प्रदेश के संस्कृति विभाग एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित वनवासी राम के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता में थांदला के अभिजीत सिंह कुशवाह और प्रवीर जोशी भी विजेता बने हैं।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने हवाई यात्रा से पहले राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पर विजेताओं को आशीर्वाद दिया।
इन्होंने प्रदेश भर के 175 विद्यार्थी और गणमान्य नागरिकों के पांच दलों के साथ विमान से तीन दिनी प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण दर्शन किए। शुक्रवार को भोपाल आगमन पर मानस प्रतिष्ठान के अधिकारी इन्हें ससम्मान विमान तल से मानस भवन तक लेकर आए। यहां प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा सहित पदाधिकारियों ने यात्रियों का पुष्पहार से सम्मान किया और तुलसी मानस भारती पत्रिका का अंक स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। यात्रियों को सहभोज करवा कर अपने गंतव्य के लिए बिदाई दी।।