
संवाददाता विनोद शर्मा
करवड़:- नवरात्रि के पावन पर्व पर आज ग्राम करवड़ मे जय माँ अम्बे ग्रुप द्वारा 151 फीट चुनरी व कलश यात्रा का आयोजनक किया गया जिसमे धर्म प्रेमी जनता पूरे गांव मे बेन्ड बाजे व ढोल के साथ मातारानी की जयघोस के साथ नाचते गाते हुये निकली यात्रा में गाव मे नन्हे नन्हे बालिकाओ द्वारा अपने सिर पर कलश रखकर व महिलाओ द्वारा 151 फिट चुनरी अपने हाथो मे लेकर पुरे गाव मे भ्रमण किया गया जय माँ अम्बे समिति के सभी सदस्य अपने एक ही वेशभूसा व गले मे मातारानी का गमझा डाल कर नाचते गाते व झूमते हुये नजर आये ओर इस चुनरी व कलश यात्रा का ग्रामीणो द्वारा जगह-जगह अखंड ज्योत की पूजा पाठ की गई और ग्रामीण द्वारा इस चुनरी यात्रा में सभी माता रानी के भक्तों का पुष्प द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस नवरात्रि के नो दिन तक बालक व बालिकाओ द्वारा गरबे खेले जायगे व नो दिन तक अलग अलग धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे इस चुनरी यात्रा मे सेकडो की तादाद मे ग्रामीणजन मौजुद रहे इस चुनरी यात्रा मे पुलिस के जवान भी अपनी सेवा दे रहव थे।