
मध्यप्रदेश
हर घर तिरंगा अभियान में झाबुआ जिला तिरंगामय का संकल्प तहसील राणापुर में तिरंगा रेली आयोजित
#झाबुआ, 05 अगस्त, 2022। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में झाबुआ जिला तिरंगामय के संकल्प के साथ आज तहसील #राणापुर में तिरंगा रेली आयोजित की गई। जिसमें बडी संख्या में स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिको के साथ तहसीलदार राणापुर श्री सुखदेव डावर, नायब तहसीलदार एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन के द्वारा पुरे जोश के साथ तिरंगा रेली निकाली एवं शहीदों को याद किया। शहीदों के लिए जयकारे लगाए गए। तहसील राणापुर आज तिरंगामय था। ग्रामीणों ने बहुत उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया एवं नारे लगाए जिसमें विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊॅचा रहे हमारा। जिससे पुरा राणापुर गूंज उठा।