
धार्मिकमध्यप्रदेश
*महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा बोल बम के जय घोष के साथ नाचते गाते पहुंचे शिव मंदिर*
महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा बोल बम के जय घोष के साथ नाचते गाते पहुंचे शिव मंदिर।।

थांदला – सावन की शुरुवात हो गई है वहीं थांदला नगर के शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा बावड़ी हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा शुरु की,
महिलाओं में एक अलग ही उत्साह उमंग देखने को मिला, बोल बम बोल बम के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की गई ।।
भगवा रंग में रमे सभी ने भगवा कलर की वेशभूषा पहनी हुई थी, रास्ते भर बोल बम के नारो एवं ढोल के साथ नाचते गाते विवेकानंद कॉलोनी में स्तिथ त्रंबकेश्वर मंदिर पहुंच कर शिवजी का अभिषेक एवं महाआरती कर कावड़ यात्रा का समापन किया गया।। थांदला नगर में महिलाओं द्वारा पहली बार यह पहल की गई।।