
मध्यप्रदेश
*मध्य प्रदेश के कई जिलों में हुईं रहस्यमयी खगोलीय घटना, आसमान में ट्रेन की तरह चलती दिख थी रही रोशनी देखे VIDEO*
मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम करीब 7 बजे आसमान में एक रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी। जब लोगों की आसमान में नजर पड़ी, तो ऐसा लग रहा था मानो एक तेज रोशनी आगे बढ़ती आ रही थी। चंद सेकेंड तक ये रोशनी आकाश पर यूं ही रही। कुछ ही दूरी पर ये विलुप्त हो गई। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ट्यूबलाइट जैसी चमकने वाली चीज क्या थी?

कुछ समय तक लोग अचंभित होकर देखते रह गए। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमे साफ देखा जा सकता है कि, एक तेज रोशनी आगे बढ़ती आ रही थी। लाइन के आकार में चमकती रोशनी को जिसने भी देखा, वो हैरान रह गया। इस अजीबोगरीब रोशनी के लिए भौगोलिक वैज्ञानिक जांच में जुटे है।