
थांदलाधार्मिकमध्यप्रदेश
भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया, थांदला हुआ राममय*
एक दिन पहले राम नवमी उत्सव समिती द्वारा नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गईं
थांदला। नवरात्र का अंतिम दिन और रामनवमी का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। तमाम मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हवन, पूजन, कन्या भोज, रामायण पाठ आदि का सिलसिला चलता रहा।

राम नवमी के एक दिन पहले राम नवमी उत्सव समिती द्वारा नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गईं. सैकड़ों दो पहिया वाहन पर हजारों की संख्या में राम भक्तों ने पूरे थांदला नगर का माहौल राममय कर दिया. जय श्री राम के के नारों से नगर का चप्पा चप्पा गूंज उठा. वाहन रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पहुंची जहां वाहन रैली का समापन हुआ। समापन पर युवाओं ने राम धूम पर नृत्य करते हुए विशाल भगवा झंडे लहराए।

वही भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव पर अति प्राचीन बड़े राम मंदिर से युवा रामायण मंडल ने भगवान राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए,यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भी भाग लिया. शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा में राम जी का रथ आकर्षण का केन्द्र रहा. शोभायात्रा रामजी मंदिर, सरदार पटेल मार्ग, गांधी चौक, कुम्हारवाड़ा, दीपमालिका चौराहा, पीपली चौराहा, आजाद चौक, जवाहर मार्ग, अंबे माता मंदिर, गवली मोहल्ला, बोहरा गली होते हुए पुन: बड़े रामजी मंदिर पहुंची। भगवान राम की महाआरती पुजारी रोहित दास बैरागी द्वारा की गई। आरती के पश्चात प्रसादी वितरण कर शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर,अशोक अरोरा, किशोर आचार्य,राजेंद्र उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, ओम बैरागी, नीरज भट्ट, कमलेश नागर, डॉ विवेक नागर युवा रामायण मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पणदा, पार्षद भूमिका आशीष सोनी, जगदीश प्रजापत, राजू धानक, वत्सल आचार्य, डॉ आशीष सोनी, बमबम बैरागी, लाला सोनी, विपिन नागर, विपुल आचार्य, अभिषेक परिहार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नगरवासी उपस्थित थे।
जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत
शोभा यात्रा का तिलक ग्रुप ने आजाद चौक, नव दुर्गा उत्सव समिति ने अंबे माता मंदिर, चमन चौराहा ग्रुप ने कुम्हारवाडा, वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद भूमिका आशीष सोनी, जवाहर मार्ग पर सुनील रामजी मित्र मंडल द्वारा ड्राई फ्रूट और शीतल पेय पदार्थों और पुष्प वर्षा कर से शोभायात्रा में शामिल नगरवासियों का स्वागत किया।