क्राइमझाबुआमध्यप्रदेश

पेटलावद:नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज

महिला ने की शिकायत, कहा- आरोपित धमकाकर दो साल से कर रहा था दुष्कर्म

प्रीतिश अनिल शर्मा
पेटलावद।
नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गुरुवार देर शाम पेटलावद नगर परिषद अध्यक्ष के पति योगेश गामड़ पर पेटलावद पुलिस थाने पहुंचकर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए। महिला की शिकायत के बाद उक्त मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी दो साल से दुष्कर्म कर रहा था
शिकायतकर्ता महिला पेटलावद थाना क्षेत्र के समीपस्थ गांव कारवड़ में ही निवास करती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था। बहुत ज्यादा प्रताड़ित होने के बाद गुरुवार शाम को पीड़िता पुलिस थाना पेटलावद पहुंची। यहां आरोपित पर मुकदमा दर्ज करवाया।
पेटलावद एसडीओपी सोनू डाबर ने बताया कि मामला पेटलावद थाने में दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अभी इस मामले में गिरफ्तारी नही हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!