मध्यप्रदेश

*पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहें “चेतना अभियान”*


झाबुआ – पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहें “चेतना अभियान” के तहत झाबुआ पुलिस द्वारा महिला बाल विकास, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग तथा ngo के साथ मिलकर मानव दुर्व्यपार के संबंध में चेतना अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तारतम्य में प्राथमिक कन्या आश्रम कुन्दनपुर, गर्ल्स स्कूल रामा, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रामा, जनपद पंचायत रामा में प्रोजेक्टर पर शॉर्ट फिल्म के माध्यम से और पोस्टर, बैनर के माध्यम से मानव दुर्व्यपार और महिला व बालिका के साथ हो रहें अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही बालक-बालिकाओ के साथ हो रहें गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तृत रूप से डॉल की सहायता से जानकारी भी दी जा रही है एवं सायबर एडवाइजरी के माध्यम से सायबर क्राईम के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही सोशल मीडिया पर जैसे व्हाट्सएप पर #”नारी तुम ही शक्ति हो” को प्रसारित करने के लिए नारी को शक्ति के विभिन्न रूपों में दिखाया जा रहा है।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) वर्षा सोलंकी, चौकी प्रभारी कुन्दनपुर उनि पल्लवी भाबर एवं सउनि अनिता तोमर द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया गया।
सायबर एडवाइजरी :-
1. कभी भी लॉटरी या इनाम के झांसे में किसी को अपनी जानकारी शेयर न करे।
2. किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा बैंक संबंधी जानकारी जैसे उपयोगकर्ता का आईडी पासवर्ड /ATM कार्डनंबर /पिन /CVV नंबर/ OTP नंबर आदि मांगे जाने पर प्रदाय ना करें। बैंक कभी भी फोन पर बैंक संबंधी जानकारी नहीं मांगते हैं।
3. गूगल के माध्यम से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के लिए अधिकृत वेबसाइट को ही चुने।
4. अनजान लिंक पर क्लिक न करे।
5. सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक्चर को लॉक व सिक्योर करके रखे।
6. कभी भी 2 स्टेप वेरीफिकेशन चालू रखे।
7. बैंकिंग App में लॉक लगा के रखे।
8. अनजान एप्प को Play Store के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म से डाउनलोड न करे।
9. किसी भी अनजान एप्प को मोबाइल की (जैसे गैलरी, कॉन्टेक्ट, लोकेशन) परमिशन न दे।
10. ट्रांजैक्शन करते समय किसी भी रिमोट एक्सेस एप जैसे टीमव्यूअर/एनीडेक्सआदि को मोबाइल में इंस्टॉल ना करें।
11. नौकरी की ऐसी पेशकश से बचे जिसमें आपको पैसे जमा करने के लिए कहा जा रहा हो।
12. किसी को भी अपना मोबाइल न दे।
13. फेसबुक और व्हाट्सएप मैसेंजर का उपयोग कर युवक/युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर, की जा रही फिरौती की मांग से बचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!