मध्यप्रदेश

*धूम धाम से मनाया आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव,धर्म नगरी थांदला को दुल्हन की तरह सजाया *

#थांदला – आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। सभी सरकारी इमारतों, स्कूल, कॉलेजों आदि जगहों पर शान के साथ फहराया गया तिरंगा।

YouTube player
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में धर्म नगरी थांदला को नगर परिषद द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया। एक सप्ताह से तिरंगा यात्राएं, तिरंगा बाइक रैलियां निकालकर जश्न का दौर चल रहा था। प्रतिष्ठान और घरों में शान से लहराते तिरंगे मानो सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। थांदला की सड़कों और सरकारी इमारतों को तिरंगा रोशनी से सजाया गया । थल और नभ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया।
YouTube player
14 अगस्त की साम को चमन चौराहा परिवार द्वारा भव्य ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिस का नजारा देखने लायक था बैंड, डीजे, ढोल, के साथ हजारों लोग हाथ में तिरंगा, गले में तिरंगा गमछा, सर पर गोल तिरंगा टोपी पहन कर सड़को पर निकले, तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग के लोग शामिल थे, देशभक्ति से भरे हुए गीत एवं भारत माता की जय हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारो के साथ यात्रा में सभी चल रहे थे। देश भक्ति का अलग ही जुनून स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर थांदला नगर वासियों में देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ते पूर्व से ही संध्या पर, विजय स्तंभ, द्वीप मांलिका सहित तमाम स्मारक तिरंगा रोशनी से झिलमिला उठे।। सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए सभी में उत्साह और उमंग नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!