
मध्यप्रदेश
थांदला – वृक्षारोपण अभियान:अभाविप ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में विशाल वृक्षारोपण अभियान चला रही है, जो साल भर में पूरे देश में 1 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है।

एवं शिक्षक व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मिलकर 600 पौधो का रोपण देवीगढ़ स्वंभू माता मंदिर परिसर पहाड़ी पर बुधवार के दिन किया, साथ ही पौधों को बडा करने का संकल्प लिया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी सामाजिक धार्मिक वृक्ष प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ABVP प्रांत सह मंत्री एवं जिला विद्यार्थी विस्तार मोनिका पाटीदार, शासकीय महाविद्यालय थांदला प्राचार्य डॉ जीसी मेहता, BEO पीएन अहिरवार, साक्षरता ब्लॉक प्रभारी अनिल शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पलमा खराड़ी, नगर मंत्री प्रफुल्ल धामनिया, नगर सह मंत्री जीगर, खवासा नगर अध्यक्ष बलवीर सिंह डामोर, दिपिका कटारा, नव निर्वाचित देविगढ सरपंच राजेश बामनिया , श्रीमती संजू त्रिपाठी, मनोज डोडियार विजय भाबोर एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित हुए।