झाबुआथांदलामध्यप्रदेश

*थांदला युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित खेल महोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर एवं एसपी ने किया*


प्रीतिश अनिल शर्मा
तेरहवां खेल युवा महोत्सव थांदला में दिनांक 5 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका आज कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आगम जैन द्वारा शुभारंभ किया गया। जिसमें कलेक्टर द्वारा छात्र छात्राओं के साथ सेल्फी लेकर प्रोत्साहित किया।

थांदला।प्रतिवर्षानुसर होने वाले खेल महोत्सव का शुभारंभ दिनाक 5 जनवरी को स्थानीय दशहरा मैदान थांदला में हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि कलेक्टर रजनी सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन, सहायक आयुक्त गणेश भाबर, एवम शिकायत निवारण समिति की सदस्य एवं पार्षद माया सचिन सोलंकी थी|आयोजन में स्कूल की लगभग 600 बालिकाओं द्वारा जूडो कराटे का एक साथ सामूहिक रूप से प्रदर्शन और क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के परिचय के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अतिथि द्वारा उद्बोधन दिया गया और शुभारंभ अवसर पर पधारे समस्त नगर के वरिष्ठ पत्रकारगण का शाल और मोमेंटो देकर सम्मान किया।
थांदला युवा खेल मंडल के संरक्षक एवम अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, संस्थापक अध्यक्ष संजय भाबर, खेल संयोजक यशवंत बामनिया द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर एवम मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
शुभारंभ अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ अनिल भंसाली, ओम भट्ट, जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर, जनपद उपाध्यक्ष माया प्रेमसिंह चौधरी, खेल प्रभारी लालचंद देवल, मनीष मईडा, कैलाश निनामा, सूरज आयडिया, मांगू डामोर, दुर्गेश मुनिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंकज राठौर , नगर परिषद अध्यक्ष पति सुनील पणदा, मण्डल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, कन्नू मोरिया, जगदीश प्रजापत, दीपक राठौर, मुकेश प्रजापत, बंटी अम्लियार, मसुल निनामा, गजेंद्र कसाडिया, आनंद राठौर, धीरज वाघेला, अजय सेठिया, आशीष उपाध्याय, मोंटू उपाध्याय, राजेश चरपोटा, प्रकाश गरवाल, मदन परमार, नगर के समस्त गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि, सरपंच, कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।
आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सदस्य द्वारा बताया गया की दिनाक 5 जनवरी से 13 जनवरी तक विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया जाएगा
जिसमे प्रतिदिन वरिष्ठ अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!