
प्रीतिश अनिल शर्मा
थांदला- विधानसभा थांदला में भाजपा अजजा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में रखा गया। आयोजन में अअजा मोर्चा विधानसभा थांदला के 6 मंडल से भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने उपस्थित होकर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को मजबूत बनाने के साथ तैयारी को लेकर चर्चा हुई।
आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ,भूरिया अजजा जिला उपाध्यक्ष जालम डामोर ,वरिष्ठ नेता श्यामा तहेड, विधानसभा पूर्णकालिक ओम प्रकाश दया ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बंटी डामोर ,नगर परिषद अध्यक्ष पति एवं महामंत्री सुनील पणदा ,महामंत्री नरसिंह भाबर ,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश बिलवाल, मोहन सिंगाड ,लालचंद देओल ,धर्मेंद्र ठाकुर ,विलियम भाबर , जवसिंह परमार सहित अन्य सरपंच गण व कार्यकर्ता उपस्थित थे l
बैठक में सभी मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को 2023 आगामी चुनाव में अजजा मोर्चा की भूमिका के बारे में बताते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर व जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, मंचासीन अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर माइक्रोमैनेजमेंट के नुस्खे भी बताएं.
कार्यक्रम का संचालन संजय भाबर ने किया तो आभार अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश बिलवाल ने माना.