मध्यप्रदेश

*झाबुआ जिले में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार का दौरा कार्यक्रम दिनांक 25 अगस्त रात्रि से 27 अगस्त तक जिले के भ्रमण पर*

झाबुआ, 24 अगस्त 2022। माननीय राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार का भ्रमण कार्यक्रम जिसमे दिनांक 25 अगस्त 2022 गुरूवार रात्रि 08 बजे झाबुआ आगमन एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, दिनांक 26 अगस्त 2022 शुक्रवार प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक झाबुआ जिले की समस्त विकास अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक। (विभाग-1 नल जल योजना (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) -2 खाद्य विभाग, -3 महिला एवं बाल विकास विभाग, -4 जनजातीय कार्यविभाग, -5 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ) प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला खनिज फण्ड (डीएमएफ) मण्डल की बैठक, दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक आरक्षित (सर्किट हाउस) दोपहर 1.30 बजे से 1.50 बजे तक ग्राम देवझीरी तहसील झाबुआ मे नवीन सडक का उद्घाटन, दोपहर 1.50 बजे से दोपहर 02 बजे तक नव निर्मित तहसील भवन रामा का लोकापर्ण, दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामा में डिजीटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन, सायं 3.20 बजे से 3.30 बजे नवीन थाना भवन कल्याणपुरा का लोकापर्ण, सायं 3.50 बजे से 4 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला कार्यालय हेतु भूमि पूजन/शिलान्यास एवं जनपद शॉपिंग काम्पलेक्स का भूमि पूजन, सायं 4.30 बजे से 4.45 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर का लोकापर्ण ग्राम मोरझिरी तहसील थांदला, सायं 5.10 बजे से 5.25 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद कार्यालय हेतु भूमि पूजन/शिलान्यास एवं टप्पा तहसील झकनावदा में नवीन तहसील भवन का लोकापर्ण, सायं 5.30 बजे से 5.40 बजे तक सर्किट हाउस पेटलावद (चाय), सायं 06 बजे से सर्किट हाउस झाबुआ हेतु प्रस्थान, सायं 07 बजे झाबुआ आगमन एवं रात्रि विश्राम।
दिनांक 27 अगस्त 2022 शनिवार प्रातः 9.30 बजे झाबुआ सर्किट हाउस से थांदला हेतु प्रस्थान, प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय पार्टी पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओ से भेट थांदला, दोपहर 12.05 बजे पेटलावद हेतु प्रस्थान, दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक स्थानीय पार्टी पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओ से भेट पेटलावद, दोपहर 2.30 बजे लन्च (कार्यकर्ता के यहा), दोपहर 2.35 बजे राणापुर हेतु प्रस्थान, दोपहर 3.30 बजे से सायं 05 बजे तक स्थानीय पार्टी पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओ से भेट राणापुर, सायं 05.05 बजे सर्किट हाउस झाबुआ हेतु प्रस्थान, सायं 05.20 बजे सर्किट हाउस झाबुआ, सायं 5.30 बजे जिला अधिकारियों से चर्चा-सर्किट हाउस झाबुआ, सायं 06 बजे शुजालपुर, जिला शाजापुर के लिए प्रस्थान (व्हाया पेटलावद, बदनावर, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!