धार्मिकमध्यप्रदेश

झाबुआ:पर्युषण पर्व को देखते हुए सम्पूर्ण जिले में 31 अगस्त को मांसाहार एवं इससे संबंधित की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध ।

#झाबुआ – जैन समाज का आत्मोत्थान का पर्व पर्युषण 24 से 31 अगस्त तक मनाया जा रहा है। यह आठ दिनी का पर्व जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।
इसके चलते जैन समाज के संत,मुनिगण,आचार्य,साध्वीजी सहित श्रावक एवं श्राविकाओं द्वारा पर्यूषण पर्व में मांसाहार एवं उससे संबंधित बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए समय-समय पर शासन प्रशासन को ज्ञापन आवेदन देकर अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अहिंसा प्रधान संस्कृति है। अहिंसा की इस महान संस्कृति को अल्पसंख्यक वर्ग का जैन समुदाय व्यापक रूप से पल्लवित करता है। जैन धर्म प्राणीमात्र के प्रति करुणा का उपदेश देता रहा है।

झाबुआ जिले के लोकप्रिय कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सर्व जैन समाज समाज के चतुर्मास एवं पर्यूषण पर्व को देखते हुए एवं जैन समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए संपूर्ण जिले में 31 अगस्त के दिन जिले के सारे बूचड़खाने के संचालन और मांस मछली अंडे के क्रय विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है साथ ही प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशानुसार पूरे झाबुआ जिले में कहीं पर भी मांसाहार एवं इससे संबंधित बिक्री पूर्ण बंद रहेगी।
कलेक्टर मिश्रा के इस निर्णय पर सर्व जैन समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर मिश्रा का आभार माना है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!