
*जिला योजना समिति की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण, थांदला वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद भूमिका आशीष सोनी हुई विजय*
प्रीतिश अनिल शर्मा
झाबुआ- जिला योजना समिति की निर्वाचन प्रक्रिया शुक्रवार के दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में पूर्ण हुई। जिसमे थांदला वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद भूमिका आशीष सोनी विजय हुई। निर्वाचन के बाद भूमिका आशीष सोनी को कलेक्टर रजनी सिंह ने जिला योजना समिति सदस्य का प्रमाण पत्र दिया। भूमिका आशीष सोनी ने अपने प्रतिपक्षी अब्दुल करीम शेख को 16 मतों से पराजित किया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ (गोलू)उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला योजना समिति निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई जिसमें 60 वोटों में से भूमिका आशीष सोनी को 37 और अब्दुल करीम शेख को 21 वोट मिले और 2 वोट निरस्त हो गए। भूमिका आशीष सोनी के निर्वाचन से जिले में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहोल है।
थांदला नगर परिषद पहुंचने पर साथी पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भूमिका आशीष सोनी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी.
भूमिका सोनी के निर्वाचन पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, थांदला नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, पूर्व नप अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष पंकज राठौड़, पार्षद धापू वसुनिया, ज्योति राठौड़, जगदीश प्रजापत, कन्नू मोरिया, राजू धानक, लीला डामोर, जीतू राठौड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष प्रकट किया है।