
मध्यप्रदेश
*गोवर्धन पूजा के पर्व पर हिंदु जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाइयों ने आइसोलेशन वार्ड में जाकर की गायों की सेवा*
थांदला – दीपावली त्यौहार के अवसर पर परंपरागत गाय गौहरी (गोवर्धन पूजा) पर्व मनाया जाता है,आदिवासी समाज बच्चों की अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना गो माता से करते हैं। मन्नत पूरी होने पर गाय गोहरी होती है। गाय का खुर छू गया तो माना जाता है कि गो माता का आशीर्वाद मिल गया।

इस अवसर पर हिंदु जागरण मंच के जिला संयोजक कमलेश वर्मा, नगर मंत्री कुणाल मंसारे प्रचार प्रमुख तुषार व्यास, नगर कोष प्रमुख मयंक वर्मांडलीय व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष पति एवं भाजपा मंडल महामंत्री सुनिल पणदा, वरिष्ठ नेता अनील भंसाली, मंडल अध्यक्ष संदीप (गोलू उपाध्याय) , युवा नेता संजय भाबर, पार्षद कन्नू मोरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी अम्लियार, अजय सेठिया, अ.जा. मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू फरतोड़,दीपक प्रजापत सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मोजूद थे।