
मध्यप्रदेश
*खलघाट में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, राहत कार्य में जुटी NDRF की टीम*
#धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यहां करीब 40 यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे जा गिरी। फिलहाल 2 यात्रियों को बाहर निकाला गया है। जिनकी स्थिति चिंताजनक है, घायलों को एंबुलेंस की मदद से धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है।