मध्यप्रदेश

*खरगोन बस हादसा अपडेटः मृतकों की संख्या पहुंची 22, मृतकों के नाम पते आए सामने, देखें सूची*

प्रीतिश अनिल शर्मा
खरगोन
– मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। 30 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सात घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक प्राप्त जानकारी में 22 लोगों की असामयिक निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जायेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 50 से 60 लोग सवार थे। हादसा साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ। पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बस के कांच फोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी।
शुरुआत में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी।
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि 22 लोगों की मौत हुई है।परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बस का रजिस्ट्रेशन और फिटनेस निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक और आदेश जारी किया है कि लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य रहेंगे।
खरगोन के 13, बड़वानी के 5, धार के 3, इंदौर के 1 की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!