मध्यप्रदेशराजनीति

आजादी का अमृत महोत्सव:युवा मोर्चा ने थांदला में बाइक रैली निकाली, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत थांदला नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रांजल भंसाली एवं थांदला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी अमलियार के नेतृत्व में निकली।
#थांदला – आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार 12 अगस्त के दिन तिरंगा वाहन रैली निकालकर नगर के नागरिकों से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर, भाजपा जिलाअध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, युवा नेता संजय भाबर, प्रशांत उपाध्याय,युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत जैन, युवा मोर्चा जिला आईटी सेल सयोजक अजय सेठिया, युवा मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पणदा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी अमलियार, युवा मोर्चा महामंत्री हेमेंद्र प्रजापत, मुकेश बामनिया , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवी वसुनिया,आशीष राठौड़, दीपक पाटीदार मंत्री अनमोल राठौड़, ऋतिक प्रजापत सहित हजारों कार्यकर्ता थांदला नगर में स्थित नई मंडी से वाहनों पर सवार होकर निकले और देशभक्ति के माहोल में हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। वाहनों पर निकली तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति की अलख दिखाई दी। गौरतलब है कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। लोगों के घर घर पहुंच कर उनसे अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील भी कार्यक्रताओं द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!